“भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल: सूर्यवंशी ने भारत को दिलाया खिताब।”

भारत बना छठी बार विजेता!

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से शिकस्त देकर छठी बार विजयश्री अपने नाम कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 311 रनों पर ही सिमट गई। 

इस खिताबी जीत के असली नायक वैभव सूर्यवंशी रहे, जिनकी ऐतिहासिक 175 रनों की पारी ने भारत की अंडर-19 टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

  • वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया भारतीय टीम ने| उतरते ही टीम की शुरुआत शानदार रही। 14 वर्षीय युवा  वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चौकों-छक्कों की भरमार लगा दी। उन्होंने महज 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल हैं। वैभव ने न केवल फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया, बल्कि टूर्नामेंट में अपने नाम की छाप छोड़ी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रनों का महत्वपूर्ण स्कोर बनाने में अपना योगदान दिया|

इंग्लैंड का पतन:
एक समय इंग्लैंड का स्कोर 93/1 था और वे बेहद मजबूत स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन इसके बाद उनकी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट महज 84 रनों के भीतर ही गंवा दिए, जिससे स्कोर 177/7 हो गया। इंग्लैंड की ओर से फाल्कनर ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन वह केवल हार के अंतर को ही कम कर पाए। भारतीय गेंदबाजों की ताबड़तोड़ बॉलिंग:
अम्बरीष और देवेंन्द्रन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि पटेल, चौहान और म्हात्रे ने 1-1 विकेट चटकाया।

ऐतिहासिक स्कोर:
भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह अंडर-19 फाइनल कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। कनिष्क चौहान ने महज 20 गेंदों में 37 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारत का स्कोर 400 के पार पहुँचाया।

भारत ने जीता छठा अंडर-19 कप!

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का संक्षिप्त विवरण:

  • टॉस का फैसला: भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया।
  • भारतीय पारी: वैभव सूर्यवंशी के तूफानी 175 रन (80 गेंद) की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
  • इंग्लैंड की पारी: इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें कैलेब फाल्कनर ने 115 रनों का संघर्षपूर्ण शतक लगाया।
  • गेंदबाजी प्रदर्शन: भारत के लिए आर.एस. अम्बरीष ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 

Leave a Comment